अंता उपचुनाव में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे

अंता उपचुनाव में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे

राजस्थान । अंता विधानसभा उपचुनाव में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे हैं वहीं दूसरे नम्बर पर निर्दलीय नरेश मीणा करीब 10273 वोटों से पीछे हैं जबकी भाजपा तीसरे नम्बर पर चल रही हैं। कांग्रेस और निर्दलीय के बीच मुक़ाबला टक्कर का बना हैं हालांकि अभी तक के 13 राउंड में कांग्रेस आगे चल रही हैं। जिसको लेकर कांग्रेस समर्थकों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

भाजपा के मोरपाल सुमन सभी राउंड में तीसरे नंबर पर ही हैं। जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व वसुंधरा राजे ने रोड़ शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिये एक साथ प्रचार भी किया था।
अभी 7 राउंड की मतगणना होना बाकी है। अब तक करीब 1 लाख 24 हजार से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है।

वहीं, काउंटिंग शुरू होने के करीब 3 घंटे बाद निर्दलीय कैंडिडेट नरेश मीणा मतगणना स्थल पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही बाहर खड़े हजारों समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वही कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के घर को बाहर भी भीड़ बढ़ने लगी है।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *