अंता विधानसभा उपचुनाव में प्रमोद जैन भाया जीते
अंता विधानसभा उपचुनाव में मतगणना पूरी हो चुकी हैं जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने जीत हासिल कर भाजपा और निर्दलीय दोनों को हरा दिया।
कांग्रेस के जीतने की जानकारी मिलते ही निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थकों में मायूसी छा गई वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया की जीत घोषित की गई जिसमें 69,562 मत प्रमोद जैन भाया को मिले और 15,594 मतों से प्रमोद जैन भाया ने बीजेपी के मोरपाल सुमन को हराया।
निर्दलीय नरेश मीणा तीसरे पायदान पर रहे।
अंता के नतीजों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि – वो जनता का आदेश स्वीकारते हैं। वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाया को जीत की बधाई दी है।
Share ON