ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान मे सेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ऑपरेशन त्रिशूल चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को गांधव से बाखासर हाईवे पर अगड़ावा में बनी एयर स्ट्रीप पर वायुसेना के फाइटर प्लेन गरजे।
फाइटर प्लेन की गर्जना पास के देश पाकिस्तान तक सुनाई दी। यह भारतीय वायुसेना की ताक़त हैं।
अगड़ावा में बनी हैं 3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी इमरजेंसी एयर स्ट्रिप
यह युद्धाभ्यास भारतमाला हाईवे 925A पर अगड़ावा में बनी 3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर हुई।
युद्धाभ्यास में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 हवाई पट्टी पर टच एंड गो करके निकला जिसके बाद रन का पूरा ट्रायल भी किया। फाइटर जेट जगुआर ने हाईवे पर लैंड करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। आखिर में फाइटर जेट सुखोई-30 उतरा और फिर उड़ान भरी।
देखने के लिये उमड़ी भीड़
सुबह 9 बजे वायुसेना के युद्धाभ्यास के तहत हाईवे पर आवागमन दोनों ओर से डेढ़ घंटे तक बंद रखा गया, वही स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
वायुसेना के युद्धाभ्यास में फाइटर जेट की गरजना को सुनकर देखने का लिये आस-पास से बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और वायुसेना के युद्धाभ्यास को देखा।


पाकिस्तान बोर्डर के पास अगड़ावा में बनी एयर स्ट्रीप पर वायुसेना के गरजे फाइटर प्लेन