चेन लूटने वाले तीन बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

पाली : राजस्थान के पाली में चेन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों का गुरुवार को ढोल व थाली बजाते हुए जुलूस निकाला और पुलिस ने तीनों बदमाशों को कोतवाली थाने से बांगड़ हॉस्पिटल तक पैदल लेकर पहुंची। पुलिस तीनों बदमाशों को पैदल ही कोर्ट लेकर गई।
बदमाशों में पुलिस का ऐसा ख़ौफ़ देखने को मिला की बदमाश पूरे रास्ते हाथ जोड़कर चल रहे थे।
कोर्ट ने बदमाशों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। तीनों आरोपियों में दो सगे भाई और एक इनका दोस्त है।

तीनों बदमाशों ने 30 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक कर रहे बिजनेसमैन की आंखों में मिर्च डालकर चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

एसपी ने बताया की 30 अक्टूबर को सुबह करीब जयनगर के पास महावीर जैन और उनके दोस्त विपुल डाकलिया वॉक कर रहे थे। तभी दो युवक आए और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर
महावीर की सोने की करीब 4 तोला वजनी चेन लूटी। उनका एक साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। चेन लूटने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर भटवाड़ा रोड की ओर फरार हो गए। दोनों दोस्तों ने चिल्लाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश भाग निकले।
मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रामदेव रोड निवासी सगे भाई प्रकाश व विजय को पाली और उनके दोस्त केशव नगर निवासी दीपक को सोलापुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *