लड़के का सिर कटकर अलग गिरा, निजी बस की खिड़की से बाहर निकाला था मुंह

बाड़मेर। बाड़मेर जिले में 17 साल के लड़के का सिर पशु एंबुलेंस से कटकर अलग उस दौरान हो गया जब लड़के ने खिड़की से मुंह को बाहर निकाला। लड़का प्राइवेट बस में आखिरी सीट पर बैठा था उसी दौरान थूकने के लिए लड़के ने मुंह खिड़की से बाहर निकाला तभी अचानक पशु एंबुलेंस आ गई, पशु एंबुलेंस से सिर टकराने पर सिर थड़ से अलग हो गया।
हादसा इतना भयावह था की खून को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गये।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, सिर अलग होने से बस में खून ही खून हो गया, हादसा बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र में आलमसर गांव के पास हुआ।

लड़का बीमार पिता की दवा लेने के लिए निजी बस से बाड़मेर आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और बस को जब्त कर लिया वहीं मामले की जांच शुरू की।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *