अंता में इस उम्मीदवार का पलड़ा भारी होने की सोशल मीडिया में चर्चापरिणाम पर दिल्ली से लेकर जयपुर तक की नज़र

जयपुर। बारां में अंता विधानसभा सीट पर हुए रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस उपचुनाव में भाजपा से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं।
यह उपचुनाव तो इसलिए भी ख़ास होता हैं कि इसमें भाजपा प्रत्याशी के लिये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रोड़ शो से लेकर जमकर चुनावी मैदान में प्रचार किया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भी अशोक गहलोत से लेकर सचिन पायलट और कांग्रेस के अन्य कई सीनियर नेताओं ने मोर्चा सँभालते हुए प्रचार किया।
नरेश मीणा के लिये हनुमान बेनीवाल भी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर जनसभा की।

मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को बारां शहर स्थित राजकीय बॉयज पीजी कॉलेज परिसर के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए तीन-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है। बाहरी घेरे में स्थानीय पुलिस, मध्य घेरे में राज्य सशस्त्र बल और आंतरिक घेरे में केंद्रीय पुलिस बल (CAPF) तैनात हैं।

मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी। उम्मीदवारों के एजेंटों को भी निर्धारित नियमों के तहत निगरानी की अनुमति दी जाएगी।

अंता उपचुनाव में भाजपा से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा समेत कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। नरेश मीणा के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प बना हुआ है।

इस बार के उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। कुल 2 लाख 28 हजार 264 पंजीकृत मतदाताओं में से 1 लाख 83 हजार 99 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *