कई इलाकों में तीन-तीन दिन बाद मिल रहा पेयजल
जालोर । कस्बे और आस-पास के गांवों में पानी की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले कुछ दिनों से जलापूर्ति बाधित है। कुछ इलाकों में तीन-तीन दिन बाद नलों में पानी आ रहा है, जिससे लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर 12 की निवासी सुनीता देवी ने बताया कि “हर सुबह लोग पानी के लिए लाइन में लगते हैं, पर सप्लाई बहुत कम समय के लिए होती है।” कई जगहों पर महिलाएं और बच्चे सुबह-सुबह बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए निकलते देखे जा रहे हैं।
जल विभाग के अधिकारी ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, नागरिकों ने शीघ्र समाधान की मांग की है।
जल विभाग के अधिकारी ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, नागरिकों ने शीघ्र समाधान की मांग की है।
Share ON