जालोर । सांचौर में मेहता मार्केट में संचालित हवाला कारोबार पर रानीवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबारी को हिरासत में लिया हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है।
ड्रग्स रैकेट से जुड़े थे हवाला के तार
यह कार्रवाई हाल ही में पकड़े गए एक बड़े ड्रग्स रैकेट के संबंध में की गई है, पुलिस की टीम ने कुछ समय पहले एक ड्रग पैडलर को लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार पैडलर से की गई गहन पूछताछ में हवाला नेटवर्क से लेन-देन का खुलासा हुआ था जिसके आधार पर रानीवाड़ा पुलिस ने सांचौर के मेहता मार्केट में हवाला कारोबार की दुकान पर कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबारी संजय कुमार के हिरासत में लेकर गये जिससे इस मामले में पूछताछ की जा रही हैं।
रानीवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हवाला कारोबारी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, रानीवाड़ा पुलिस ने RM आंगडिया से जुड़े हवाला कारोबारी संजय कुमार को हिरासत में लिया है।
वहीं, पुलिस ने RM आंगडिया से एक बड़ी नकद राशि को जब्त किया है। पुलिस ने यह राशि जब्त कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई यह राशि लगभग 6 लाख 34 हजार बताई गई है।

हवाला कारोबार का पहले भी जुड़ चुका हैं तस्करी से कनेक्शन
सांचौर और उसके आसपास के क्षेत्रों से बड़े स्तर पर यह अवैध हवाला कारोबार संचालित हो रहा है। हवाला नेटवर्क के जरिए न केवल अवैध तरीके से पैसों का लेन-देन होता है, बल्कि इसका इस्तेमाल अक्सर ड्रग्स तस्करी अन्य संगठित अपराधों से अर्जित काले धन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए भी किया जाता है।
इस पूरे नेटवर्क पर पुलिस लगातार कड़ी निगरानी रख रही हैं। हिरासत में लिए गए हवाला कारोबारी संजय कुमार से सघन पूछताछ जारी है।