विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने SIR प्रक्रिया और शिक्षा के गंभीर मुद्दों को विधानसभा समिति में उठाया

बाड़मेर । जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के समक्ष राज्य की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर और ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि इन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था मजबूत हो सके और विद्यार्थियों के हित सुरक्षित रहें।


विधायक भाटी ने विशेष रूप से SIR प्रक्रिया के चलते शिक्षकों और BLO पर पड़ रहे अत्यधिक कार्यभार को एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी अत्यधिक दबाव की वजह से शिक्षकों और BLOs में आत्महत्या जैसी दुःखद एवं चिंताजनक घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने समिति को बताया कि वर्तमान में पूरा शिक्षा विभाग SIR प्रक्रिया में बुरी तरह उलझा हुआ है। परीक्षाएं निकट हैं, लेकिन शिक्षकों का अधिकांश समय इस प्रशासनिक कार्य में लगने से शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि SIR प्रक्रिया में तात्कालिक सुधार किए जाएं और शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

    Share ON
    ```

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *