डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत, बचाने के प्रयास में गई जान

जैतारण, पाली: राजस्थान के पाली जिले के जैतारण उपखंड क्षेत्र में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ डिग्गी में डूबने से माँ और उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा जैतारण के अमरपुरा गांव में हुआ, जब माँ अपनी बेटी को डूबने से बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गई।


रास थाना पुलिस के अनुसार, अमरपुरा निवासी आरती (31) पत्नी भगवान राम अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इस दौरान उनकी 6 वर्षीय बेटी प्रियांशी खेत के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते मासूम प्रियांशी अचानक खेत में बनी पानी से भरी डिग्गी में गिर गई।
बेटी को डूबता देख, माँ आरती ने बिना समय गंवाए उसे बचाने के लिए तुरंत डिग्गी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, डिग्गी की गहराई अधिक होने के कारण, वह खुद को और अपनी बेटी को नहीं बचा सकीं और दम घुटने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलने पर, रास थाना प्रभारी राजकुमार सैनी तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद माँ और बेटी दोनों के शवों को डिग्गी से बाहर निकाला गया।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *