BLOs के मानदेय को दोगुना करने का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। देश भर के बूथ लेवल अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत निर्वाचन आयोग ने BLO के वार्षिक मानदेय को दोगुना करने का बड़ा फैसला लिया है। अब उन्हें पहले मिलने वाले ₹6,000 सालाना की जगह ₹12,000 सालाना मानदेय मिलेगा।
यह बड़ा बदलाव देश भर के लाखों BLOs के लिए एक तोहफा है, जो मतदाता सूची को अद्यतन करने और चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह घोषणा 2015 के बाद पहली बार की गई है।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी : ERO को अब तक मानदेय नहीं मिलता था, उन्हें पहली बार ₹30,000 वार्षिक मानदेय दिया जाएगा।

सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी : AERO को भी पहली बार ₹25,000 वार्षिक मानदेय मिलेगा।

प्रोत्साहन राशि में वृद्धि: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (Intensive Revision) के दौरान घर-घर जाकर किए जाने वाले सत्यापन कार्य के लिए BLOs को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 कर दी गई है।
निर्वाचन आयोग ने अपने बयान में कहा कि BLOs और अन्य कर्मचारी कड़ी मेहनत करते हैं और निष्पक्ष तथा पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अथक प्रयासों को पहचानते हुए और उनके काम के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
मानदेय बढ़ाने का आदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी होने के बाद, अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों ने इस वृद्धि के प्रस्ताव को संबंधित राज्य सरकारों को भेज दिया है।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *