झुंझुनूं: डंपिंग यार्ड में मिला दो दिन की नवजात बच्ची का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

झुंझुनूं। जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां डंपिंग यार्ड में एक मात्र दो दिन की नवजात बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

  • नवलगढ़ के डंपिंग यार्ड में नगर पालिका की कचरा संग्रहण टीम ने नवजात बच्ची का शव देखा और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
  • पुलिस ने बताया कि बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है और वह संभवतः दो दिन की ही थी।
    गला घोंटकर हत्या की आशंका
  • पुलिस को बच्ची के शव के गले में चुनरी का एक हिस्सा लिपटा हुआ मिला है।
  • शुरुआती जांच और डॉक्टरों की आशंका के मुताबिक, बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को डंपिंग यार्ड में फेंक दिया गया हो।
    नवलगढ़ थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं।
  • पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
  • पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *