धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन के दौरान पैपराजी पर भड़के सनी देओल, पूछा- ‘कितने पैसे चाहिए तुझे?’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद बुधवार, 3 दिसंबर को उनके अस्थि विसर्जन की रस्म हरिद्वार के हर की पौड़ी पर पूरी की गई। इस बेहद भावुक और निजी पल में पूरा देओल परिवार मौजूद था, लेकिन इसी दौरान अभिनेता सनी देओल का गुस्सा पैपराजी पर फूट पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित

  • 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था।
  • धर्मेंद्र की अस्थियों को विधि-विधान से हरिद्वार की पवित्र गंगा नदी में विसर्जित किया गया।
  • इस दौरान उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, तथा पोते करण देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
  • बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जन की मुख्य रस्म करण देओल ने निभाई।
  • पैपराजी पर फूटा सनी देओल का गुस्सा
  • वायरल वीडियो में, सनी देओल बेहद गुस्से में वहां मौजूद कुछ पैपराजी की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं, जो परिवार के इस निजी और गमगीन पल को कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे।
  • गुस्से में सनी देओल ने पैपराजी से कहा, “क्या आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? पैसे चाहिए तुझे? कितने पैसे चाहिए?”
  • इस दौरान वह गुस्से में एक कैमरा भी छीनने या हटाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *