सरकारी शिक्षक छात्रा संग मिला कमरे में, ग्रामीणों ने की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वायरल, शिक्षक सस्पेंड

जालोर। जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मनोहर लाल साहू को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। यह पूरा घटनाक्रम एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक कमरे में मिलने के बाद सामने आया। मामला सामने आने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक मनोहर लाल साहू को सस्पेंड कर दिया है।

बंद कमरे में मिला शिक्षक छात्रा के साथ
वायरल वीडियो और घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार को शिक्षक मनोहर लाल साहू चितलवाना के ग्राम पंचायत क्वार्टर में एक नाबालिग छात्रा के साथ कमरे में थे। किसी व्यक्ति ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर दी थी।
जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में थे।

विरोध प्रदर्शन और पिटाई: आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों के बुलाने पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ घर ले गए।

शिक्षक के मोबाइल में मिली कई छात्राओं से चैट
ग्रामीणों ने शिक्षक मनोहर लाल साहू का मोबाइल फ़ोन भी चेक किया, जिसमें कई छात्राओं के साथ उनकी चैट सामने आई, जिसने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया।
यह घटना ग्राम पंचायत के उस क्वार्टर में हुई जहां दूसरे शिक्षक राजेंद्र मीणा रहते हैं,

शिक्षक हिरासत में, FIR दर्ज नहीं
घटना के बाद पुलिस ने शिक्षक मनोहर लाल साहू को ग्रामीणों से सुरक्षित निकालकर शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया था। उन्हें बाद में SDM कोर्ट में पेश करने के बाद रिहा कर दिया गया।
चितलवाना थानाधिकारी का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है।

शिक्षक ने मांगी थी मदद
घटनाक्रम के दौरान जब कुंडी बंद थी और ग्रामीण जमा हो गए थे, आरोपी शिक्षक मनोहर लाल साहू ने सहकर्मी शिक्षक से सहायता मांगी थी। उन्होंने मैसेज में लिखा कि “मैं राजेंद्र के रूम में हूँ, गाँव वाले आ गए”। इसके बाद शिक्षक ने तीन बार वॉयस कॉल भी किए, जिसमें दो बार दोनों के बीच बातचीत हुई। बाद में सहकर्मी शिक्षक ने वीडियो कॉल करके स्थिति की पुष्टि करनी चाही, लेकिन बात नहीं हुई। हालांकि, ग्रामीणों की घेराबंदी के कारण सहकर्मी शिक्षक मौके पर नहीं पहुंच पाए।

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
मामला सामने आने के बाद CBEO सज्जाद हुसैन सहित एसीबीईओ, चितलवाना प्रिंसिपल और टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। CBEO ने बताया कि यह मामला ग्राम पंचायत क्वार्टर में हुआ है, और पीड़ित पक्ष का नाम अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *