बालोतरा: बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी और खरीद-फरोख्त में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ़्तार किए गए आरोपियों से अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, उन्हें एक मुखबिर से अवैध हथियारों की सूचना मिली।
जगह: सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कस्बा देवलियाली पहाड़ी के पास पहुंची।
पहचान: रोड किनारे चार संदिग्ध व्यक्ति आग तापते हुए मिले।
घेराबंदी: पुलिस टीम को देखते ही चारों युवक मौके से भागने लगे, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर चारों को डिटेन कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
धर्माराम (25) पुत्र वीरमाराम, निवासी देवलियारी, समदड़ी।
रावलसिंह (26) पुत्र पदमसिंह, निवासी सेखाला, शेरगढ़, जोधपुर।
सोहनलाल (35) पुत्र पूनाराम, निवासी चिरड़िया, समदड़ी।
कमलेश (23) पुत्र शेराराम, निवासी राखी, समदड़ी।
बरामदगी और मामला दर्ज
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली, तो महत्वपूर्ण बरामदगी हुई:
सोहनलाल की पेंट की जेब में एक अवैध पिस्तौल मय खाली मैगजीन मिली।
कमलेश की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
सभी आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ समदड़ी थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।