धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.45 ग्राम MD और अफीम दूध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर। बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.45 ग्राम एमडी और 498 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज से मिले निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे हुई कार्रवाई
एसपी मीना के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और गुड़ामालानी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुखराम के सुपरविजन में धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गश्त के दौरान इस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक आरोपी को पकड़कर तलाशी ली।

बरामदगी: तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.45 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई।

घर पर कार्रवाई: इसके बाद टीम ने आरोपी के रहवासीय घर की तलाशी ली। घर के पास बने पशु छप्पर की तलाशी के दौरान पुलिस को 498 ग्राम अफीम का दूध मिला, जिसे आरोपी ने छिपा रखा था।

वाहन जब्त: पुलिस ने मौके से स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया।
पूछताछ और कानूनी कार्रवाई
धोरीमन्ना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क, इसके स्रोत और किन लोगों को यह सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *