अहमदाबाद । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के जन्मदिन के अवसर पर परिषद् के कार्यकर्ता 12 दिसंबर को देश भर में व्यापक स्तर पर विभिन्न सेवा और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी में जुट गए हैं।

डॉ. तोगड़िया, जिनका जीवन हिंदू धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित है, कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन को एक बड़े सेवा पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रमों की शृंखला में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम पूरे देश में 70 हज़ार अलग-अलग जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करना है।
इन विशाल धार्मिक आयोजन के अलावा, परिषद् ने कई सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्य भी तय किए हैं। इनमें शामिल हैं:
- भूखे को खाना खिलाना, रक्तदान शिविर, और मेडिकल कैंप का आयोजन।
- आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए खिलौने, नाश्ता और दूध वितरित करना।
- महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।
- तेज सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल, स्वेटर और पुराने कपड़े बांटने का कार्यक्रम।
- मंदिरों में महा आरती और त्रिशूल दीक्षांत प्रोग्राम।
- स्कूलों में बच्चों के लिए आँखों और दाँतों के चेकअप कैंप।
- अस्पतालों में मरीजों को फल और भोजन वितरण।
इसके अतिरिक्त, गोवंश के लिए घास, दिव्यांग बच्चों और वृद्धाश्रमों में खाना-नाश्ता पहुंचाना, तथा सड़कों पर घूम रहे जानवरों के लिए सेवा कार्यक्रम भी किए जाएंगे। - सत्संग मंडल द्वारा ओम नमः शिवाय का पाठ का आयोजन भी इस दिन की गतिविधियों का हिस्सा होगा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् का यह विशाल आयोजन डॉ. प्रवीण तोगड़िया के जन्मदिन को राष्ट्रव्यापी सेवा और धर्मनिष्ठा के उत्सव में बदल देगा।