राजस्थान के बाड़मेर में ज्वेलर को उसकी ही गर्लफ़्रेंड द्वारा लूटने का सनसनी खेज़ मामला सामने आया हैं । गर्लफ़्रेंड ने
नींद की गोलियां खिलाकर 25 लाख की ज्वेलरी लूट ली जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गर्लफ्रेंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल मामला यह था की बाड़मेर में
ज्वेलर के घर आई उसकी गर्लफ्रेंड ने नाश्ते में नींद की गोलियां मिला दी जिससे ज्वेलर बेहोश हो गया। इसके बाद गर्लफ़्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गहनें लूटकर अपने साथियों के साथ अहमदाबाद भाग गई।
बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिह मीना ने पूरे मामले में बताया की आरोपियों में ज्वेलर की गर्लफ्रेंड विजयलक्ष्मी उर्फ गौरी और उसके 2 साथी लकी(36) व धीरेंद्र(48) है। तीनों को अहमदाबाद से बाड़मेर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि लक्की सोनी पीड़ित ज्वेलर का मामा का लड़का है, जिसने वारदात में मुख्य भूमिका निभाई और पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। लकी के भाई की शादी 1 नवंबर को थी। इस शादी में ज्वेलर ने युवती को एक होटल में रुकवाया था, जिसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ी। यहीं से तीनों आरोपियों ने लूट की योजना बनाई और जिसके बाद घटना को अंजाम दिया ।
घटना बाड़मेर शहर के गायत्री चौक पर 12 नवंबर की शाम को हुई थी। गौरी सोनी का ज्वेलर सवाई के पास कॉल आया और उसने माताजी के मंदिर जाने के लिए पूछा जिस पर सवाई ने कहा कि मंदिर मेरे घर के पास ही है, इसलिए मैंने साथ चलने के लिए कह दिया था।
सवाई के अनुसार- इस दौरान पत्नी पीहर गई हुई थी, और भाई- भाभी गांव गए हुए थे। मैं घर पर अकेला था। ऐसे में महिला के साथ पहले चाय और बिस्कुट खाए। फिर मेरे घर पर गए। महिला ने मुझे बातों में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते में कुछ मिला दिया, जिससे खाते ही वह बेहोश हो गया।
थोड़ी देर बाद मेरा स्टाफ आया और मेरे चेहरे पर पानी डाला तो मैं उठा। इस दौरान घर में रखी तिजोरी से करीब 20 तोला सोने के जेवरात गायब थे, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए थी।
जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी अहमदाबाद से कार में बाड़मेर आए थे। यहां रेलवे स्टेशन पार्किंग में गाड़ी खड़ी की, फिर कॉल करने के बाद महिला टैक्सी से ज्वेलर के पास पहुंची और योजना के अनुसार ज्वेलर को बेहोश करके लूट कर फ़रार हो गये।
महिला के दो अन्य साथी अलग- अलग टैक्सी लेकर उसके पीछे-पीछे पीड़ित के घर तक पहुंचे और आसपास ही रुके रहे। महिला ने ज्वेलर को नींद की गोलियां कोल्ड ड्रिंक्स व नाश्ते में मिलाकर खिलाई और उसके बेहोश होते ही गहने चुराने के बाद साथियों का मैसेज किया और तीनों टैक्सी से रेलवे स्टेशन पहुंचकर कार से अहमदाबाद के लिए फ़रार हो गए ।
बाड़मेर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए लूटेरी गर्लफ़्रेंड सहित तीनों को गिरफ़्तार किया।
Share ON