अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन

अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मेमको प्रेमनगर (गोपी सिनेमा), नरोडा जिला के तत्वावधान में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। इसके उपरांत जरूरतमंद एवं भूखे लोगों को भोजन कराकर सेवा कार्य संपन्न किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में सामाजिक समरसता, मानवता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के कल्याण और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

Share ON
```

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *