अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में गुजरात राज्य में आयोजित पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष सेवाभावी पहल की गई।
दिनांक 13 जून 2026 को परीक्षा से एक दिन पूर्व दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। इस आयोजन का उद्देश्य बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस व्यवस्था का लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, भोजन और ठहरने की सुविधा मिलने से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने और अगले दिन परीक्षा में शामिल होने में सहूलियत मिली।
आयोजन को सेवा एवं सहयोग की भावना से संचालित किया गया, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान आवास या भोजन जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना न करना पड़े।
Share ON